
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -काशीपुर

भाजपा नेता दीपक बाली ने बताया की क्षेत्र की 2 सडकों की बेहद जर्जर हो चुकी हालत से जनता को हो रही भारी परेशानी के चलते मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर इन्हें तत्काल बनाएं जाने का अनुरोध किया था उस अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों सड़कों को बनाए जाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव हीरा सिंह बसेडा ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को इस संबंध में पत्र भेजकर कहा है कि इन सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री की घोषणा पर तत्काल आगामी कार्यवाही करते हुए प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराया जाए


ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी को उनकी की गई घोषणा के संबंध में हुई कार्यवाही से अवगत कराया जा सके। बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया है और कहां है कि नकल विरोधी कानून सहित धामी सरकार ने प्रदेश हित में जो निर्णय लिए हैं उनके चलते आज उत्तराखंड विकास के मार्ग पर दौड़ रहा है। धर्म रक्षक धामी की सरकार जनता की आकांक्षाओं की कसौटी पर पूरी तरह खरी उतर रही है।भाजपा नेता दीपक बाली ने बीती 5 मार्च को देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उक्त दोनों सड़कों जिनमे रामनगर रोड से एनएच 74 तक जाने वाले बाईपास के रूप में प्रयोग होने वाले मार्ग पर केला मोड़ से आई आई एम तक करीब 2 किलोमीटर तक की सड़क और महुआखेड़ा गंज से ग्राम वीरपुर तक की लगभग 3 किलोमीटर सडक के बहुत बुरे हाल मैं होने की बात बताई थी और जनता को हो रही भारी परेशानियों के मद्देनजर इन दोनों सड़कों को तत्काल बनाए जाने का अनुरोध करते हुए ज्ञापन दिया था ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता दीपक बाली के अनुरोध को गंभीरता से लेते हुए 20 मार्च को उक्त दोनों सड़कों को बनाने की घोषणा कर दी है जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय के घोषणा अनुभाग 4 से अपर सचिव हीरा सिंह बसेडा ने घोषणा संख्या 147 व 148/2023 के संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को 21 मार्च को पत्र लिखकर माननीय मुख्यमंत्री की ओर से सड़कें बनाने हेतु निर्देशित कर दिया है।


