
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बाराकोट के चामी चौमेल में कृषि विज्ञान केंद्र सुई और पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को कृषि और पशु पालन संबधी तकनीकी जानकारी दी गई।
सोमवार को शिविर की शुरूआत


में कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सचिन पंत ने तकनीकी खेती, फकीर चंद और पशुपालन विभाग के डॉ. सुशोभित कुमार सिंह ने पशुओं के रोगों के बचाव, चारा और अन्य रोजगार की जानकारी दी। चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर ने क्षेत्र में पशुपालकों की समस्याओं को बताया। इस मौके पर हिमांशु जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंपावत पूरन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भवान सिंह महर,

दान सिंह,नारायण सिंह, विक्रम सिंह, हरीश राम, गोविंद सिंह बोहरा, शेखर चंद्र पुनेठा, दीपक जोशी,अमर सिंह, पार्वती देवी,कमला देवी, चंचला देवी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


