
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में बाघ ने बनाया एक और मजदूर को अपना निवाला। लगातार हो रही मानव वन्यजीव संघर्ष में मौतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल। खतरनाक जंगली जानवरों का लगातार रिहायशी इलाकों की ओर रूख से आमजनता में भी आक्रोश। वहीं इस बेहद दुखद घटना से परिजनों में मचा कोहराम। यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर जनपद पीलीभीत,थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव रानी कॉलोनी निवासी एक मजदूर रमेश मंडल पुत्र जीतन मंडल उम्र 55 वर्ष को खटीमा क्षेत्र के दाह ढाकी गांव में गन्ना छिलते समय घात लगाए बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से पीछा कर बमुश्किल शव को बाघ के कब्जे से छुड़ाया। घटना की सूचना पर खटीमा वन क्षेत्राधिकारी महेश चंद्र जोशी तथा 17 मील पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय खटीमा भेज दिया। चूंकि घटना यूपी उत्तराखंड सीमा क्षेत्र का है इसलिए पीलीभीत जनपद से भी संबंधित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। आपको बता दें कि मृतक मजदूर कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने गांव लौटा था और रोजी रोटी की जुगाड़ में गन्ने के खेत में मजदूरी करने गया था जहां बाघ ने अपना निवाला बना लिया। मृतक की पत्नी की 2 वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी। वहीं मृतक अपने परिवार में तीन पुत्रियों और दो पुत्रों को रोते बिलखते छोड़ गया है। सूचना के मुताबिक बाघ को ट्रेस करने के लिए घटना क्षेत्र में 4 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

वहीं खटीमा वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार पंत ने बताया कि वन्यजीवों की दृष्टि से उक्त क्षेत्र अत्यन्त संवेदनशील है साथ ही उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता बरतने, खेतों तथा जंगलों में अकेले न जाने की अपील की है।


