प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत

प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिरकत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

रुड़की के भंगेड़ी महावतपुर ग्राम में भारतीय किसान यूनियन बलराम की प्रदेश कार्यकारिणी सम्मान समारोह
कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन बलराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव राजू सिद्दीकी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिनका यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाओं और बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय किसान यूनियन बलराम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर एडवोकेट व प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा सदस्यगणों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवि चौधरी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन बलराम का कुनबा लगातार बढ़ता चला जा रहा है और किसानों की विभिन्न समस्याओं के लिए संगठन जोरों शोरों से कार्य कर रहा है साथ ही साथ सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा नए सदस्य व पदाधिकारियों को संगठन में शामिल कर सदस्यता भी दिलाई गई है। राष्ट्रीय महासचिव राजू सिद्दीकी कि उनका संगठन आंदोलन करने के साथ-साथ कलम की लड़ाई भी लड़ने का काम करेगा क्योंकि उनके संगठन में तमाम पदाधिकारी अधिवक्ता है और कलम के साथ वह किसानों को इंसाफ दिलाने का कार्य करेंगे और किसानों की लड़ाई लड़ने का कार्य करेंगे साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर उनका संगठन आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन बलराम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर एडवोकेट ने कहा कि लगातार संगठन के साथ लोग जुड़ते चले जा रहे हैं और संगठन का कारवां बढ़ता चला जा रहा है इसके लिए वे तमाम लोगों का शुक्रिया भी अदा करते हैं और किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे