
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -संदीप चौधरी

स्थान -रूडकी

रूड़की नगर निगम के द्वारा जनता से यूजर चार्जेज वसूला जा रहा है जिसके विरोध के चलते आज सोमवार के दिन कांग्रेसी पार्षद,व्यापारी व जनता ने रूड़की के नगर निगम परिसर में निगम के मुख्य नगर आयुक्त का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी व धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों व जनता से गलत तरीके से निगम द्वारा यूजर चार्ज लिया जा रहा है।


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक जनता को सुविधा नहीं मिलेगी तब तक यूजर चार्ज नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा यूजर चार्ज रूड़की की जनता कभी भी बर्दाश्त नही करेगी। इसी बात को लेकर आज काफी देर तक एमएनए कार्यालय के बाहर लोगो ने जमकर हंगामा काटा

जिसके बाद एमएनए विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि जल्द ही रूड़की की तमाम व्यवस्थाओं को सही कर लिया जाएगा जिसके बाद ही यूजर्स चार्ज लगाया जाएगा जिसके बाद आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया


