महा बारुणी के उपलक्ष में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

महा बारुणी के उपलक्ष में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अमित तनेजा

स्थान -गदरपुर

गदरपुर के दिनेशपुर में हरिचंद गुरुचंद मंदिर में वारूणी व हरिचंद गुरु चांद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में हरि मंदिर में स्थापित कामना सागर नाम के तालाब में हजारों की संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सर्वप्रथम मंदिर परिसर से हरिचंद गुरुचंद धर्म मंदिर के अनुयायियों के द्वारा एक विशाल प्रभात फेरी दिनेशपुर नगर क्षेत्र में पूरे नगर का परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त किया गया

उसके उपरांत मंदिर में स्थित तालाब का पूजा अर्चना के बाद स्नान की प्रक्रिया शुरू की गई ।मान्यता है कि महा वारूणी की तिथि में उक्त तालाब में कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से स्नान करने पर उसकी हर मनकामना पूरी हो जाती है। उक्त अवसर पर दिनेशपुर हरिचंद गुरु चांद मंदिर में दिल्ली हरियाणा पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश त्रिपुरा आसाम के अलावा कई स्थानों से लोग आए हुए हैं।

आपको बता दें कि श्री हरिचंद गुरुचंद ठाकुर को मानने वाले लोगों को मतुआ समाज का नाम दिया गया है मतुआ समाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कई प्रकार की सुविधा दे रखा है।