
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -देहरादून

-उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर जहाँ पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। वही सोमवार को भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है


कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


