
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर-भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी गढ़वाल

अस्पताल आने वाले किसी भी मरीज को इलाज में कोई दिक्कत न हो, अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इसके लिए अस्पताल के समस्त डाक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। यह कहना है स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का।सरकार के लाख वादों के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ताजा मामला स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण इलाके का है


जहां एक ग्रामीण ने स्वास्थय सेवाओं पर सवाल खड़े किए हैं बताया की जब उनके करीबी को सड़क हादसे में गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण ले जाया गया तो वहां उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु डॉक्टर नहीं मिले। बताया की साथी को तत्काल जॉली ग्रांट हॉस्पिटल इलाज हेतु ले जाने को लेकर बेस अस्पताल श्रीनगर से एंबुलेंस की मांग की तो उनके द्वारा चार घंटे कीर्तिनगर में इंतजार करवाया गया फिर मरीज को जॉली ग्रांट हॉस्पिटल ले जाया गया और उपचार करवाया। इस संबंध मे जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीन कुमार से पूछा गया

तो उन्होंने इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना नहीं मिलने की बात कही और कहा इस मामले की जांच की जाएगी और अगर लापरवाही बरतने की बात आयेगी तो संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।


