जनपद चमोली के देवाल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जनपद चमोली के देवाल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -देवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व अपडू बाजार कार्यक्रम के अंतर्गत देवाल बाजार में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दलों व लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर 21 लोगों को अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया गया| विकास खंड देवाल के मुख्य बाजार में आयोजित महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दर्शन दानू की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य क्रियान्वयन समिति के सचिव दीपक गैरोला द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया है। महिलाओं का समाज में विशिष्ट स्थान है उनका सम्मान करना करना सभी का दायित्व है वही हमारी संस्कृति में महिलाओं का सदियों से सम्मान किया जाता रहा है, आज देश के विभिन्न पदों पर महिला ही विराजमान है उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गय

जिनमें मत्स्य पालन के क्षेत्र मे बुधिली देवी पत्नी पान सिंह ग्राम वाण, पुष्पा देवी को सब्जी उत्पादन, रामलाल को ढोल वादन, खेता गांव के पुष्कर सिंह गढ़िया को जनसेवा, प्रथम प्रमुख स्वर्गीय रामचंद्र उनियाल की पुत्रवधू को जनसेवा, कमला देवी को आशा, पुष्पा देवी एएनएम देवाल को उत्कृष्ट कार्य करने गोविंद सिंह पागती को हर्बल के क्षेत्र में सरोजिनी कोटडी को धावक, पार्वती देवी को सामाजिक क्षेत्र तथा डॉ दिग्विजय सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां 2016 में जहां 100 स्वयं सहायता समूह थे आज बढ़कर के 434 हो गए हैं | वहीं देवाल में उनके द्वारा अपुडू बाजार शुरू करलोकल उत्पादों और सब्जी उत्पादन को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं उन्होंने कहां की कोरेना काल में गांव गांव जाकर लोगों को राशन, दवाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई तथा क्षेत्र में कई गांव को संचार सेवा से जोड़ा गया ।वही विकासखंड भवन का कार्य प्रगति पर है जबकि कई गांव को सड़कों से जोड़ा गया है ।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सभी विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति करवाई गई।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, जेष्ठ प्रमुख संगीता बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी ,पूर्व प्रमुख नंदा देवी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा देवी, इंद्र सिंह राणा, गणेश जोशी ,पूर्व महामंत्री भाजपा सुरेंद्र सिंह, प्रधान मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, प्रधान अरविंद भंडारी ,प्रधान अरविंद भंडारी , हीरा सिंह परिहार, कलम सिंह पटाखी, उर्वा दत्त जोशी, प्रधान नंदा वल्लभ मिश्रा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन रमेश गडिया ने किया।