एसएसपी ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराधियों की पकड़ के लिए कुशल टीम बनाने को दिए निर्देश

एसएसपी ने ली मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराधियों की पकड़ के लिए कुशल टीम बनाने को दिए निर्देश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

एसएसपी पंकज भट्ट ने नैनीताल पुलिस के प्रभारी अधिकारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक लेते हुए वांछित और इनामी अपराधियों की कुशल रणनीति बनाकर टीमें गठित कर गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसें और बीट पुलिसिंग पर जोर दें।

इसके अलावा उन्होंने अन्य पहलुओं पर चर्चा की जिसमे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा घूमने वाले गोवंश हेतु प्रचलित अभियान ऑपरेशन कामधेनु में और जोर देने , नाबालिगों के वाहन दौड़ानें पर चालानी कार्रवाई के साथ MACT और i-RAD App में ज्यादा से ज्यादा डाटा फीडिंग करने, दिव्यांगजनों और असहाय पीडित के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव मदद देकर न्यायोचित कार्यवाही करने की बात कही।

वहीं मासिक बैठक के दौरान उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया । बैठक में एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, नैनीताल, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, संयुक्त निदेशक विधि हीरा सिंह राणा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा इकाइयों के प्रमुख मौजूद रहे।