
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जान*ने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लि~ए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में आशा स्वयं सहायता समूह बगुलिया की महिलाओं ने स्वरोजगार हेतु समूह के ही एक परिवार को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में समूह के सहयोग से गन्ना जूस की एक दुकान का शुभारंभ किया, जहां प्रदेश स्तर की महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही। आपको बता दें कि समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास काफी कारगर साबित हो रहा है


अब महिलाएं किसी अन्य पर निर्भर ना होकर स्वयं का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं इसी क्रम में महिलाओं ने आज समूह के ही एक महिला पति को स्वरोजगार हेतु प्रेरित कर गन्ना जूस की दुकान का शुभारंभ किया। वहीं आशा स्वयं सहायता समूह की एक सक्रिय महिला कार्यकर्ता अनीता मौर्या ने बताया कि हम लोग समूह के माध्यम से समूह की महिलाओं को सहयोग कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही गांव की भी जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग कर उनको स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के साथ गांव की अन्य महिलाओं के भी उत्थान एवं स्वरोजगार से जोड़कर उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।


