
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जान*ने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लि~ए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-



रिपोटर -धर्मेंद्र सिंह

स्थान -मसूरी

6 वर्ष पूर्व पुरोला निवासी एक युवती का शव चुना खाले के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी और निशान मिटाने के लिए युवती का चेहरा झुलसा कर पेड़ से लटका दिया गया था जिसमें 9 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी जिनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर दिया गया था लेकिन दो अभी भी फरार चल रहे थे जिसमें से एक इनामी बदमाश को पुलिस द्वारा बिहार सीतामढ़ी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है


इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थे मुखबिर की सूचना पर एक इनामी बदमाश को पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगाउन्होंने बताया कि विवेचना में प्रकाश में आया था कि उक्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए तेजाब डालकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया जिन पर परि क्षेत्रीय अधिकारी गढ़वाल द्वारा ₹25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा ₹25000 के इनामी बदमाश बिट्टू साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है


