प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान किया जप्त, दी गई चेतावनी

प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान किया जप्त, दी गई चेतावनी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा तहसील, नगर पालिका तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में मेलाघाट रोड,टनकपुर रोड तथा मुख्य चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों के सामान जब्त किए गए तथा भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन को देखते ही अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि खटीमा बाजार में अतिक्रमण को लेकर लगातार कार्रवाई की जाती रही है लेकिन फिर भी अतिक्रमणकारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।

अतिक्रमण की वजह से आम जनता का सड़क पर चलना, जाम लगना तथा दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।इसी क्रम में आज कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों के सामान जप्त किए गए। वहीं देखा गया कि एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है तो दूसरी तरफ व्यवसाई अतिक्रमण की जद में पुनः अपना सामान रखना शुरू कर दिए हैं इससे प्रतीत होता है कि आक्रमणकारी बेखौफ और निडर हैं, प्रशासन का कोई भय नहीं है। वहीं खटीमा सीओ वीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका, तहसील तथा पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है क्योंकि अतिक्रमण से दुर्घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी भी दिया कि यदि पुनः अतिक्रमण किया गया

तो अधिकतम पेनाल्टी तथा मुकदमा की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका के कनिष्ठ अधिकारी दीपक शुक्ला ने बताया कि नगरपालिका, पुलिस व तहसील प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।