
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूड़की

नारसन स्थित उसी जगह पर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार पलटी थी जहा पर बुधवार को एक कार आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई वही इस हादसे में नोएडा के 3 से 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया कार की स्पीड इतनी थी कि वह कंट्रोल नहीं हो पाई वही मौके पर काफी देर तक जाम लग रहा सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया गया, पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की लाइव तस्वीरें रिकॉर्ड हो गई।


आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक बुधवार को ग्रेटर नोएडा के निवासी हरिद्वार से लौट रहे थे इनकी कार की रफ्तार काफी अधिक थी जैसे ही यह लोग मोहम्मदपुर जट में हाईवे पर बने कट के पास पहुंचे तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को बचाने के चक्कर में इनकी कार हाईवे की रेलिंग को तोड़ते हुए काफी दूर तक चली गई वही बराबर से एक बस भी गुजर रही थी जिससे कार टकराने से बार-बार बची है जिसके बाद कार पलट गई हादसा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल लोगों को कार से बाहर निकाला जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आपको बताते चलें कि बुधवार को यह हादसा ठीक उसी जगह हुआ जहां पर 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर आ रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हादसा हुआ था इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे के बाद उनकी कार जलकर राख हो गई थी यह जगह लगातार हादसों का केंद्र बनी हुई है।


