
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

एंकर – भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष पर पेपर फेंके जाने और माइक तोड़ने का विरोध जताते हुए बुद्ध पार्क में कांग्रेस विधायकों का पुतला फुंका। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का अपमान किया गया है।


कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानती है लिहाजा विधानसभा जैसे पवित्र स्थल पर ऐसे अशोभनीय कृत्य कर रही है। पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष व राज्य की सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। संस्कार हीनता और दोगला आचरण ही कांग्रेस के पतन का प्रमुख कारण है, कहा कि एक तरफ उनकी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा “लड़की हूं लड़ सकती हूं” की बात करती हैं,

वहीं दूसरी तरह उत्तराखंड की पहली महिला स्पीकर रितु खंडूरी के साथ कांग्रेसियों का अमर्यादित व्यवहार ये दर्शाता है की कांग्रेस के नेताओं और उनकी नेता के विचारों में धरती आसमान का अंतर है।


