
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

राज्य में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 25 मार्च तक गेहूं खरीद नीति जारी हो सकती है। केंद्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है जबकि बाजार भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल है। खुले बाजार में गेहूं के दाम समर्थन मूल्य से अधिक हैं। इस कारण इस बार सरकारी तौल केंद्रों पर गेहूं कम आने की संभावना है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं।


इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल रखा है जो पिछली बार की तुलना में 110 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। पिछली बार सरकारी तौल केंद्रों पर गेहूं खरीद के लक्ष्य से बहुत कम खरीद हुई थी। इस बार गेहूं का बाजार मूल्य समर्थन मूल्य से कहीं अधिक है। अभी बाजार भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल है। हालांकि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार की उम्मीद जताई जा रही है उधर, व्यापारी अभी से गेहूं खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसे में गेहूं का बाजार भाव घटने की उम्मीद कम ही है।

उधर आरएफसी बीएस चलाल ने बताया कि गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कहा कि नीति मिलते ही एजेंसियों को बोरे उपलब्ध करा दिए जाएंगे


