उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

रिपोटर –

स्थान –

पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से देहरादून की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल होने से बस दीवार से जा टकराई बस में बैठे 35 यात्रियों की जान बच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से मात्र 300 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही बस के ब्रेक फेल हो गए तीखी ढलान होने के कारण बस ने काफी रफ्तार पकड़ ली लेकिन चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गयाबताते चलें कि पर्यटन नगरी मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा खटारा बसों का संचालन किया जाता है और जगह जगह पर बस एक खराब हो जाती है

जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही मसूरी आने जाने वाले पर्यटकों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन विभाग ने अब तक पर्यटन नगरी मसूरी में नई बसों का संचालन नहीं किया है और पुरानी बसों से ही काम चलाया जा रहा है जिनकी हालत काफी खराब बताई जा रही हैआज लगभग 12:00 सवारियां लेकर पिक्चर पैलेस बस स्टैंड से जैसे ही बस 300 मीटर देहरादून की ओर निकली तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में सवार सवारियों में हड़कंप मच गया लेकिन बस चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस और दीवार से जा मारा तब जाकर बस रुकीप्रत्यक्षदर्शी अनिल सिंह के अनुसार बस चालक लगातार हॉर्न बजाते हुए लोगों से हटने की बात कह रहा था और बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को दीवार से टकरा दिया जिससे सभी लोगों की जानें बच गई

बस चालक मोहम्मद आमिर ने बताया कि बस स्टैंड से निकलते ही थोड़ी दूर जाकर उनकी बस के ब्रेक फेल हो गए और उन्होंने सूझ बूझ से सभी यात्रियों की जान बचाने के लिए बस को दीवार से टकरा दिया और सभी यात्री सुरक्षित है किसी को भी कोई चोट नहीं आई है