पसु मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन किया शुरू भूख हड़ताल की दी चेतावनी

पसु मित्रों ने नियुक्ति की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन किया शुरू भूख हड़ताल की दी चेतावनी

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और गौ सेवा आयोग के सदस्य कर रहे पुराने कार्यकर्ताओ को सम्मानित
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिले के पशु मित्रों ने संविदा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर पशु मित्र संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय परिसर लोहाघाट में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है पशु मित्रों ने कहा पिछले वर्ष आर सेटी के द्वारा उन्हें पशु चिकित्सा की 2 महीने की ट्रेनिंग करवाई गई थी और कहां गया था ट्रेनिंग के बाद सभी पशु मित्रों को दूरस्थ क्षेत्र के पशु चिकित्सालय में संविदा या अन्य सोर्स केआधार पर नियुक्ति दी जाएगी

लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी पशु मित्रों की कोई सुध नहीं ली जा रही है वही पशु मित्र संगठन जिला अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पशु मित्रों के द्वारा पशुपालन सचिव ,डीएम सहित कई जगह नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उन्होंने कहा आज चंपावत जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में कर्मचारियों की कमी की वजह से कई पशु चिकित्सालय बंद हो चुके हैं ग्रामीण अपने पशुओं का समय पर उपचार नहीं करा पा रहे हैं जिस कारण ग्रामीणों के कई पशु मौत के मुंह में जा चुके हैं पशु मित्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पशु मित्रों को जल्द नियुक्ति नहीं दी गई

तो वह भूख हड़ताल में बैठने को मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी अनशन में मीना देवी मुकेश पंत , गिरीशढेक, प्रकाश सिंह, माया , भूमिका पुजारी, रीता तिवारी ,रमेशचंद्र रोशन लाल आदि पशु मित्र मौजूद रहे