प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर थराली मुख्य बाजार में भाजपा मण्डल थराली ने निकाली धन्यवाद रैली

प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर थराली मुख्य बाजार में भाजपा मण्डल थराली ने निकाली धन्यवाद रैली

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -नवीन चन्दोला

स्थान -थराली

थराली मुख्य बाजार में भारतीय जनता पार्टी मण्डल थराली द्वारा प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने पर धन्यवाद रैली निकाली, भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक थराली से बेतालेश्वर महादेव मंदिर थराली तक मुख्य बाजार में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया भाजपा मण्डल अध्यक्ष थराली नन्दू बहुगुणा ने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के हित में नकल विरोधी कानून लागू किया हैं,

जिससे भविष्य में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा।भाजपा मण्डल महामंत्री अनिल देवराड़ी मिश्रा ने कहा नकल करनेवाले- करानेवालों को धामी सरकार ने जेल भेज दिया है,अब नकल माफियाओं पर सरकार ने लगाम लगा दी हैं।ABVP राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जोशी ने कहा नकल विरोधी कानून लागू होने से आगामी परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी, गरीब, मध्यम वर्ग परिवार के युवाओं के भविष्य के साथ अब कभी भी ऐसा खिलवाड़ नहीं होगा

,अगर यदि ऐसा होता हैं तो उस व्यक्ति को उम्रकैद की सजा का भी प्रावधान हैं धामी जी और भाजपा सरकार ने नकल माफियाओं पर लगाम लगाने का सराहनीय कार्य प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू कर किया हैं।