यहां तीन घरों में आग लगने से मचा हड़कंप,जमापूंजी मिनटों में स्वाहा

यहां तीन घरों में आग लगने से मचा हड़कंप,जमापूंजी मिनटों में स्वाहा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के मोरी में तीन घरों में आग लगने से हड़कंप मच गया। देर रात हुए इस अग्निकांड में तीन घरों की जमापूंजी मिनटों में स्वाहा हो गई। हादसे के दौरान घरों में लोग सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख लोग घरों से बाहर भागे। आग बुझाने की कोशिश करने से पहले ही घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।देर रात उत्तरकाशी के मोरी में तीन घरों में आग लगने से मचा हड़कंप उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई।देर रात जब आग लगी तो लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग लगने के कारण लोग उठ कर घरों से बाहर की ओर भागे। आग बुझाने की कोशिश तो की गई लेेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया।आग में घरों का सारा सामान जलकर हुआ खाक आस-पास के लोग भी आए।

लोगों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन इस आग पर बहुत देर बाद काबू तो पाया गया लेकिन घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई