उत्तराखंड: (शाबास भुली)- पहाड़ की बेटी मानसी नेगी ने फिर जीता गोल्ड, आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखंड: (शाबास भुली)- पहाड़ की बेटी मानसी नेगी ने फिर जीता गोल्ड, आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -चमोली

Chamoli News: पहाड़ की बेटियों ने आज उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे है। चमोली की बेटी मानसी का तो क्या ही कहना। हर बार गोल्ड लाने वाले मानसी नेगी ने एक बार फिर गोल्ड पर कब्जा जमाया है। और अपनी धाक कायम रखी है।

तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर से परचम लहराया है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

अब तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM में स्वर्ण पदक जीतकर देवभूमि को फिर पहचान दिलाई है। आप भी दीजिए बेटी को बधाई