एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया लूट की घटना का खुलास

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया लूट की घटना का खुलास

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -तनवीर अंसारी

स्थान -सितारगंज

2मार्च की रात्रि सितारगंज के ग्राम गोविंदपुर में एक घर मे डकैतों ने एक बड़ी डकैती को अंजाम दिया था । जिस परिवार के साथ यह घटना घटित हुई बीते 2 दिन पूर्व ही पुत्र की शादी हुई थी शादी में मिले गहने व अन्य कीमती वस्तुओं को देख 4 डकैतों ने इस घटना को 2 मार्च की रात को अंजाम दिया । चारों डकैतों ने रात में घर में घुस कर परिवार के सभी लोगों को बंधक बना कर तमंचे ओर चाकू की नोक पर बड़ी लूट को अंजाम दिया साथ ही विरोध करने पर परिवार के 2 लोगों के साथ मारपीट भी की।तत्पश्चात पीड़ित परिवार ने स्थानीय कोतवाली में घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई ।

शिकायत पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए एस पी सिटी मनोज कात्याल ने पुलिस टुकड़ियों का गठन किया तथा पर्याप्त सबूतों , पूछताछ’, सीसीटीवी फुटेज ,व सर्विलांस द्वारा दो आरोपीयों को अमरिया उत्तरप्रदेश से व 2 आरोपियों को गोविंदपुर गांव से ही गिरफ्तार कर लिया ।लुटेरों से लूट का माल जिसकी कीमत करीब 10लाख रुपये आंकी गयी है जिसको की गेहूं के खेत मे ट्यूबवेल के पास गढ़ रखा था निकालकर बरामद कर लिया गया ।साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयोग होने वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक एक अवैध कट्टा (तमंचा) एक काता एक चाकू व एक डंडा भी बरामद किया ।

घटना का खुलासा करने सितारगंज पहुंचे मंजूनाथ टीसी एसएसपी उधमसिंह नगर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का पूरा खुलासा किया इसी बीच एसएसपी ने सितारगंज पुलिस को बधाई बेहतर कार्य के लिए बधाई दी व घटना में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को h 2500रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की ।