
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी-आनंद बल्लभ पुत्र पितांबर दत्त निवासी भीमताल द्वारा दिनांक 11-03- 2023 को कोतवाली हल्द्वानी आकर तहरीर दी कि स्वयं की पत्नी निर्मला देवी उम्र 37 वर्ष, पुत्री हिमानी उम्र -14 वर्ष, पुत्री गीता उम्र 12 वर्ष दिनांक 9 मार्च, 2023 को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी से वापस नहीं आए


उनके द्वारा आस-पास काफी ढूंढने का प्रयास किया गया परंतु नहीं मिलने के संबंध में तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा एफ.आई.आर.संख्या- 123 /2023 धारा 365 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक भाई बबीता के सुपुर्द की गई।

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल अधीनस्थों अधिकारियों को महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।


