
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं



रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -:लोहाघाट

लोहाघाट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जानकारी के मुताबिक प्यार में पागल हुई एक महिला 5 मार्च को लाखों के जेवर व अपने दो बच्चों संग लोहाघाट के प्रेम नगर क्षेत्र से प्रेमी संग फरार हुई महिला को मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसके प्रेमी के संग मध्य प्रदेश के मुरैना से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस कानूनी कार्रवाई के बाद महिला व उसके प्रेमी को मंगलवार को लोहाघाट ले आई तथा महिला व उसके प्रेमी से गहन पूछताछ पुलिस के द्वारा करी गई सीओ बिपिन चंद्र पंत ने बताया कि 1 साल पहले मध्यप्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला मनोज अपने से 7 साल बड़ी इस महिला से इंस्टाग्राम पर मिला था जिसके बाद बात होते होते इनमें आपस में प्यार हो गया सीओ पंत ने बताया पूछताछ में मनोज ने बताया कि सन 2022 में वह दो बार लोहाघाट आकर महिला से मिला तथा इस बार 3 मार्च को महिला के द्वारा मनोज को सास ससुर के दिल्ली जाने की सूचना दिए


जाने पर वह मध्य प्रदेश से लोहाघाट आया तथा महिला के पति को नींद की गोलियों का ओवरडोज देकर सुला दिया तथा 5 मार्च को घर की अलमारी के लॉक तोड़कर घर में रखें सभी जेवर और नगदी लेकर महिला व उसके दो बच्चों के साथ मध्य प्रदेश को फरार हो गया सीओ पंत ने बताया मनोज के द्वारा आगरा में 14 तोले सोने को एक सुनार की दुकान मे साडे सात लाख रुपए में बेचा गया सोना बेचने में उसकी मदद उसके फूफा के द्वारा करी गई मदद के बदले फूफा को ₹1लाख व कुछ जेवर दिए गए सीओ पंत ने बताया दोनों के पास से पुलिस ने ₹4लाख 20हजार व 13 तोला सोना बरामद कर लिया है तथा ₹1लाख20हजार इन दोनों के द्वारा खर्च कर दिया गया था सीओ पंत ने बताया इन दोनों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 380 /411 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है इसके अलावा मनोज के फूफा के खिलाफ भी पुलिस संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने जा रही है सीओ पंत ने कहा मनोज के फूफा को पुलिस आगरा से गिरफ्तार करके लाएगी वही महिला के दोनों बच्चों को उसके दादा दादी के सुपुर्द कर दिया गया सीओ पंत ने कहा पुलिस की पहली वरीयता बच्चों को सकुशल बरामद करना था वही महिला के परिजनों के मुताबिक महिला घर से 52 तोला सोना व नकदी संग फरार हुई थी उन्होंने पुलिस से पूरा सोना बरामद करने की मांग करी

वही महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया गया है दोनों प्रेमी एक साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं वही महिला व बच्चों के सकुशल बरामद होने पर लोहाघाट पुलिस ने राहत की सांस ली क्योंकि महिला व उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस पर जनता का भारी दबाव था वही महिला के परिजनों व क्षेत्रीय जनता के द्वारा पुलिस की इस कामयाबी की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया गया पुलिस टीम में एसआई सुष्मिता राणा कांस्टेबल गुलाम जिलानी आदि शामिल रहे


