
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

सिडकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवोदय नगर में रहने वाले भूमाफिया मोनू वर्मा व एक साथी पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।गौरतलब है कि नवोदय नगर मे रहने वाले पुष्पेंद्र कुमार पुत्र साधु राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि लगभग 1 साल पहले मोनू वर्मा ने प्लॉट दिलाने के नाम पर फर्जी तरह से हमारे से 35 लाख रुपए लिए थे


जब हम प्लॉट पर गए तो पता चला कि वह प्लॉट मोनू वर्मा पहले ही किसी अन्य व्यक्ति को बेच चुका है।जब हमने इस का विरोध किया तो वह हमे जान से मारने की धमकी देने लगा उसके बाद सामाजिक लोगों की उपस्थिति मे दिए गये पैसे वापस देने की बात कहकर 14-14 लाख रूपये के दो चेक दिए लेकिन दिए गये चेक भी बाउंस हो गए जब हमने पैसे मांगे तो वह हमें जान से मारने की धमकी देने लगा, पैसे ना वापस करने की स्थिति में मोनू वर्मा ने एक साथी के साथ मिलकर पूरे प्लान के तहत हथियारो के बल पर दिनांक 8/3/2023 को जान से मारने की नियत से घर में घुसकर हमला कर दिया

शोर-शराबा सुनकर इकट्ठा हुए मोहल्ले के लोगों की वजह से जान बची जिस पर व हथियार लहराते हुए फरार हो गया, फिलहाल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियो के खिलाफ जाँच शुरू कर दी है


