
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -श्रीनगर गढ़वाल

गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। बजट सत्र के पहले दिन अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा, भर्ती घोटाला, जोशीमठ आपदा समेत अन्य मुद्वो को लेकर कांग्रेस पार्टी व एनएसयूआई के कार्यक्रर्ता विधानसभा कूच करेंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार का भारी विरोध देखने को मिल सकता है।
श्रीनगर पहुॅची कांग्रेस नेत्री अनुकृती गुंसाई रावत ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया


कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्वों को लेकर कांग्रेस सरकार का विरोध करेगी। कहा कि 2020 में तत्कालिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया था, लेकिन तब से न वहॉ विधानसभा सत्र का आयोजन किया गया न ही गैरसैंण में मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय बना। साथ ही बजट सत्र को लेकर कहा कि सरकार को ऐसा बजट पेश करना चाहिए जिसमें महिला उद्वमीयों को लाभ मिले, न कि केवल उन्हें प्रशिक्षण तक ही सीमित रखा जाये। कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जो योजनायें संचालित की जाती हैं

उनका लाभ केवल मंत्रीयों के चहेतों को ही मिलता है। आम आदमी आज भी पलायन करने को मजबूर है। उन्होनें बताया कि उनकी अपेक्षा है कि बजट महिला केन्द्रीत होने के साथ महिला हितकारी भी हो


