
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी : कुमाऊं की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है इसी को देखते हुए प्रशासन कई तरह की संभावनाएं तलाश रहा है ।शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद चल पड़ी है। पुलिस और प्रशासन शहर के नागरिकों की सहुलियत को लेकर नए आयाम ढूंढ रहे हैं


जिसके चलते प्राथमिक चरण में कालू सिद्ध बाबा के मंदिर से बाजार जाने को लेकर एक अंडरपास बनाने की योजना पर शीघ्र काम चालू होगा।कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस अंडरपास से काफी हद तक लोगों को फायदा होगा और यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।95 लाख रूपए में ये अंडरपास बनाया जाएगा और इसका सर्वे कार्य चल रहा है।वहीं देवलचौड़ चौराहे के पास काफी जाम रहता है

जिसके लिए कुमाऊं कमीश्नर ने पैसा भी स्वीकृत कर दिया है, इसके अलावा अन्य क्षेत्रों पर भी इस तरह के बोटल नेक खोजे जा रहें हैं जिससे लोगों की राह आसान हो सके


