
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

कोरोनाकाल में सोशल मीडिया फेसबुक व यूट्यूब ऐसे प्रमुख प्लेटफार्म रहे जिनसे देश की बड़ी आबादी जुड़ी हुई है। मौजूदा वक्त में हर वर्ग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। सोशल मीडिया फेसबुक पर अश्लील चित्र वीडियो की भरमार ही हो गई है मोरिशियस से आए डिवाइन श्री राम इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के स्वामी डॉक्टर उमाकांत सरस्वती महाराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर उक्त अश्लील सामग्री ग्राहकों पर जबरदस्ती थोपी जा रही है।


अश्लीलता भी इस किस्म की होती है कि कई बार परिवार के साथ बैठे भी अपने आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर परोसी जाने वाली अश्लीलता से किशोरों के मन पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। भारत की आने वाली पीढ़ी खराब हो रही है कोरोनाकाल में पढ़ाई की आड़ में यह सब कुछ आम हो गया है।

समय की मांग यही है कि सोशल मीडिया से अश्लील सामग्री को पूर्णता प्रतिबंधित किया जाए। इस गंदगी के खिलाफ समाज को भी उसे नकारने के लिए आगे आना होगा।


