
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का बीते 8 फरवरी से शुरू हुआ सत्याग्रह आज 30 वें दिन भी एकता विहार स्थित धरना स्थल पर जारी रहा, इस दौरान आंदोलनरत बेरोजगारों को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
अनेकों जिलों से युवा मंगल दलों का समर्थन पत्र भी बेरोजगार संगठन को प्राप्त हो रहा है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार का कहना है कि सरकार का तानाशाही रवैया देखने को मिल रहा है,


इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक नोटिस का खंडन करते हुए बॉबी पवार का कहना है कि इस वीडियो में बेरोजगारों और अभिभावको के बीच में आक्रोश पढ़ते हुए दिखाया गया है, एकताविहार स्थित धरना स्थल पर आंदोलनरत बेरोजगारों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस प्रकार के नोटिस से यह पता चलता है कि सरकार हमारे मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार का कहना है कि अनुच्छेद 19 में वर्णित अधिकारों का सीधा-सीधा यह हनन है उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने लोगों को बचाने के लिए बेरोजगारों पर अनावश्यक रूप से दबाव बना रही है।


बॉबी पंवार का कहना है कि इससे पता चलता है कि परीक्षाओं की गड़बड़ियों में सरकार के भीतर ही काफी लोग परीक्षा धांधलियों में सम्मिलित हो सकते हैं, और जिन्हें बचाने की भरपूर कोशिश सरकार कर रही


