
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

स्थान -रूड़की

रुड़की के रामनगर स्थित सिविल कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ कोर्ट परिसर में तारीख पर आई महिला ने अपने पति और अधिवक्ताओं पर उसके उसके भाई के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप लगाया है वहीं अधिवक्ताओं ने सभी आरोपो को नकारा है। आपको बता दें कि थिथकी ग्राम निवासी महिला का अपने पति के साथ सिविल कोर्ट रामनगर में वाद चला रहा है। वही आज महिला अपने भाई के साथ न्यायालय में तारीख पर पहुँची थी। कॉउंसलिंग के दौरान पति ने महिला को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया। महिला का आरोप है


कि न्यायालय परिसर में उसके पति और पति के अधिवक्ता के द्वारा उसके व उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की गयी। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ बहुत बदसलूकी की गई और मारपीट भी की गई है। महिला के भाई सन्नी सालार ने कहा कि उसके जीजा ने अपने अधिवक्ता के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की है जिसके बाद वह जान बचाकर मौके से भागे हैं। उन्होने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस पूरे प्रकरण पर रूड़की एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव अनीत चौधरी ने महिला पक्ष के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को नकारते हुए बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि आज महिला की फैमिली कोर्ट में तारीख थी। दोनों पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसके बाद महिला पक्ष के द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई और जब अधिवक्ता के जूनियर बीच बचाव कराने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। उन्होंने आरोप लगाया

कि मारपीट करते हुए कैंपस तक लेकर पहुंचे। किसी तरह बमुश्किल बीच बचाव कराया गया जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दो गयी और पुलिस मौके पर पहुँची है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में जमकर उपद्रव मचाया गया और उनके द्वारा कुछ हथियारबंद लोग भी बुलाए गए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष तौर पर जांच होनी चाहिए


