अज्ञात बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री के 6 कर्मचारियों के साथ की मारपीट

अज्ञात बदमाशों द्वारा फैक्ट्री में घुसकर फैक्ट्री के 6 कर्मचारियों के साथ की मारपीट

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

थाना पथरी क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में सिग्नेचर एंटरप्राइज फैक्ट्री में लगभग 6 से 7 अज्ञात बदमाशों ने घुसकर 6 कर्मचारियों को घायल किया लेकिन अज्ञात बदमाशों को यह नहीं पता था कि उनकी सारी करतूत फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी| घायल कर्मचारियों ने तत्काल अपने सुपरवाइजर सुशील कुमार को सूचना दी

कि हमारे साथ अज्ञात बदमाशों ने फैक्ट्री में घुसकर मारपीट की और हमें जान से मारने का प्रयास किया अज्ञात बदमाशों का फैक्ट्री में घुसने का इरादा क्या था यह तो जांच का विषय है,फैक्ट्री के सुपरवाइजर सुशील कुमार ने फैक्ट्री में पहुंचकर डायल 112 पर चार बार सूचना दी लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल सका फिर सुशील कुमार ने घायल कर्मचारियों को 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में उनका इलाज शुरू कराया,

सुशील कुमार ने अपने कर्मचारियों का मेडिकल करा कर पुलिस में शिकायत देने की बात कही इन घायल कर्मचारियों में 6 को चोटे आई हैं जिन का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है