
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

Haldwani News: होली पर कई जगह से दुखद खबरें आ रही है। हल्द्वानी में हुए दर्दनाक एक्सीडेंट ने हर किसी को झकझोर दिया। अब खबर हल्द्वानी से ही है। जहां एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गई


जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के राजेंद्र नगर में एक ही परिवार में दो भाइयों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते रिक्शा चलाने वाले अनिल सक्सेना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर भाई के मौत की खबर बड़े भाई को मिली तो उसकी भी हार्टअटैक से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वह यूपी से हल्द्वानी लौट रहे था। लेकिन भाई के मौत की खबर से सदमे में बड़े भाई अनूप की मौत हो गई


