Breaking: नहीं रहे बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक

Breaking: नहीं रहे बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -ब्यूरो रिपोट

Satish Kaushik Death: बुधवार को बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा। कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और कार में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना करियर शुरू किया था।

उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘प्रेम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।