
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 9 मार्च को अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत चंपावत जनपद के टनकपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले माता पूर्णागिरि धाम मेले का शुभारंभ करेंगे, मुख्यमंत्री 11:00 बजे कार द्वारा खटीमा निजी आवास से मेला स्थल पहुंचेंगे


जहां मुख्यमंत्री 11:45 तक चलने वाले मेला शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे उसके बाद मुख्यमंत्री 12:00 बजे चरण मंदिर से टनकपुर के उचौरीगोट तक आयोजित होने वाले रिवर राफ्टिंग एडवेंचर कैंप में प्रतिभाग करेंगे, 1:30 से 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित है इस दौरान मुख्यमंत्री बन विभाग के विश्राम गृह में रहेंगे 2:15 बजे मुख्यमंत्री कीरोड़ा नाला क्षेत्र में आयोजित हॉट एयर बैलून एवं पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटीज का शुभारंभ करेंगे

जिसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा टनकपुर स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से मुख्यमंत्री 3:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


