
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -दीपक अधिकारी

स्थान -हल्द्वानी

नैनीताल जिले में जिस प्रकार से नशे का कारोबार दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है इसे रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जारी है। इसी क्रम में एक बड़ी खबर हल्द्वानी से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र में एसओजी नैनीताल और एसआई धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी हीरानगर संयुक्त टीम के द्वारा होटल मिनी पैराडाइज रेस्टोरेंट वर्कशॉप हल्द्वानी से दो युवकों को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है


बता दें कि आरोपी 24 वर्षीय राजा पुत्र गुलाब सिंह निवासी अहमदनगर पोस्ट बिटोरा नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी जिला उत्तर प्रदेश व 30 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र छरि राम निवासी सराय नई बस्ती वार्ड नंबर 7 थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उत्तर प्रदेश को 101.7 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया, पुलिस को आरोपी राजा के कब्जे से 61.72 व रविन्द्र कुमार 39.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई, पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ में बताया है कि आगामी त्योहारी सीजन के के कारण इसमें की मांग ज्यादा होने पर स्मैक को कम दामों में खरीद कर उचित दामों में बेचकर मुनाफा कमाना था।

साथ ही पुलिस के द्वारा जनपद व राज्य से आरोपियों का अपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है, नैनीताल एसएसपी के द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 5000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई


