
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -टनकपुर

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ आगामी 9 मार्च से होने जा रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मेले का शुभारंभ कर सकते हैं ऐसे में मेला प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में स्थानीय प्रशासन जुट गया है


टनकपुर के उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने तहसील सभागार में पूर्णागिरि मेला समिति एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कर मेले के शुभारंभ से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए एवं मेले को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने हेतु सभी के सुझाव जाने मीडिया से बात करते हुए उप जिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को 6 जोनों में बांटा गया है

जिसके लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, मुख्यमंत्री के द्वारा मेला शुभारंभ की संभावनाओं को देखते हुए मेला क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं जो शेष कार्य रह गया है वह भी 9 मार्च से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।


