Uttarakhand Board Exam 2023: छात्र ध्यान दें, इस बार आंतरिक मूल्यांकन के भी मिलेंगे नंबर

Uttarakhand Board Exam 2023: छात्र ध्यान दें, इस बार आंतरिक मूल्यांकन के भी मिलेंगे नंबर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को इस बार आंतरिक मूल्यांकन के भी अंक मिलेंगे। प्रयोगात्मक विषयों के साथ थ्योरी पर आधारित विषय भी इसमें शामिल है। थ्योरी वाले विषयों में विद्यार्थियों को 20 और प्रयोगात्मक कार्यों वाले विषयों में आंतरिक मूल्यांकन के 30 नंबर दिए जाएंगे।

यह नंबर परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम सुधारने में लाभदायक सिद्ध होंगे। आंतरिक मूल्यांकन में विद्यार्थी की वर्षभर की रिपोर्टए प्रोजेक्टए प्रयोगात्मक कार्य के नंबर जुड़ेंगे। इन दिनों स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन किया जा रहा है। जीजीआईसी हल्द्वानी की प्रधानाचार्य देवकी आर्या ने बताया कि स्कूल में इन दिनों बोर्ड परीक्षार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन चल रहा है।

इधर सीईओ केएस रावत ने बताया कि पहली बार बोर्ड परीक्षार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के भी नंबर दिए जा रहे हैं। प्रयोगात्मक विषयों के साथ थ्योरी पर आधारित विषयों में भी विद्यार्थियों को नंबर दिए जाएंगे।