चंपावत जिले की हर घर नल हर घर जल योजना की हकीकत

चंपावत जिले की हर घर नल हर घर जल योजना की हकीकत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -:लोहाघाट

हालांकि सरकार द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना का खूब प्रचार प्रसार किया जा रहा है तथा हर नेता इस योजना से हर घर को पानी देने की बात कह रहा है पर इसके ठीक उल्टे कहानी चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के छेड़ाखाल तोक \की है जहां के छोटे-छोटे बच्चों का समय पढ़ाई में कम हैंडपंप से पानी ढोने में ज्यादा बिकता है

बच्चे हैंडपंप चलाते चलाते थक कर चूर हो जाते हैं लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारते हैं और अपने खाली बर्तनों को भरने में जुट जाते हैं गांव की छोटी सी छात्रा ने बताया उनके गांव में पानी का नल नहीं है जिस कारण वे रोज हैंडपंप चलाकर पानी भरते हैं नन्हीं छात्रा ने सरकार व प्रशासन से उनके गांव को पानी देने की मांग की ताकि गांव के बच्चे पढ़ाई में ज्यादा वक्त बिता सकें गांव में 17 /18 परिवार रहते हैं सहारा सिर्फ एक हैंडपंप का है

जिस को चलाने के लिए भी शरीर में बैलों सी ताकत होनी जरूरी है तब पानी नसीब होगा कहानी तस्वीरों से बयां हो रही है सरकार व प्रशासन ने इन परिवारों का संज्ञान लेना चाहिए तथा योजना को नाम के अनुरूप साकार करना चाहिए