
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -ब्यूरो रिपोटर

स्थान -देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विगत रविवार को कराई गई कनिष्ठ सहायक की लिखित परीक्षा पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस मुख्यालय में संयुक्त रूप से मीडिया से कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, युवा कांग्रेस नेता वैभव वालिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने बातचीत की।


इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के पेपर में सील तक नहीं थी। साथ ही एक अभ्यर्थी की ओएमआर की छायाप्रति भी गायब थी। अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं जिससे पारदर्शी परीक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैँ।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक भी भर्ती परीक्षा को सही से नहीं करा पा रही है ये सरकार की नाकामी है। ऐसे में मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए


