एसपी सिटी ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

एसपी सिटी ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने लालकुआँ कोतवाली का गहनता से वार्षिक निरीक्षण किया ।
इस दौरान एसपी सिटी ने कोतवाली कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरों, दस्तावेजों, प्रपत्रों की जांच करते हुए रखरखाव की जानकारी ली । वही निरीक्षण के बाद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने जनसंवाद कार्यक्रम किया

जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना इसके साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए साईबर क्राईम को लेकर लोगो को जागरूक किया ।वही आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहारों को मनाये जाने के निर्देश दिये ।

उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर लोगो से अलर्ट रहकर अपनी ओटीपी और अपनी निजी जानकारियों को किसी के साथ भी साझा न करने की सलाह दी । त्यौहारो के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये