नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा किया दर्ज

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप पुलिस ने पोक्सो में मुकदमा किया दर्ज

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

चंपावत जिले के पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जहां कक्षा 10 में पढ़ने वाली 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने अपने ही पिता पर पिछले 4 महीनों से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पंचेश्वर कोतवाली में अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी है नाबालिग छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो अधिनियम व 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है पंचेश्वर कोतवाली के एस एच ओ इंद्रजीत ने बताया कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया

कि उसके पिता के द्वारा पिछले 4 महीनों से उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया जा रहा है तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है एसएचओ इंद्रजीत ने कहा नाबालिक छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो अधिनियम व 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच करी जा रही है पुलिस के द्वारा आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा छात्रा का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है मामले की विवेचना एसआई मंदाकिनी राणा के द्वारा की जा रही है जानकारी के मुताबिक नाबालिग छात्रा अपने पिता के डर से पिछले 4 मार्च को रात घर से भागकर अपने विद्यालय की एक शिक्षिका के पास आ गई जहां उसने अपनी शिक्षिका को अपने पिता के द्वारा अपने साथ करी जा रही दरिंदगी की कहानी सुनाइए

इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को घटना की जानकारी होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा नाबालिक को कोतवाली ले जाकर मामले की तहरीर लिखवाई वही छात्रा ने अपने घर जाने से इनकार कर दिया है तथा छात्रा को न्यायालय में पेश किया जा रहा है जिसके बाद छात्रा को नारी निकेतन भेजने की संभावना है