
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -रितिक अग्रवाल

स्थान -डोईवाला

दो साल पहले गदरपुर से लाई गई क्वाड बॉडी को विधिवत पूजा अर्चना के बाद डोईवाला शुगर मिल में स्थापित किया गया। क्वाड बॉडी के स्थापित होने से चीनी मिल की यूटिलाइजेशन क्षमता बढेगी, ओर पेराई व रिकवरी में भी वृद्धि होगी। डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह द्वारा सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों को बधाई देते हुए बताया कि गदरपुर चीनी मिल से लायी गयी 02 क्वाड बाँडियों में एक बॉडी 560 हीटिंग स्क्वायर मीटर एवं दूसरी बॉडी 440 हीटिंग स्क्वायर मीटर क्षमता की है।


जिसको उपयोग में लाने पर प्लान्ट की यूटिलाइजेशन क्षमता 25 प्रतिशत तक बढेगी। इसके प्रयोग में आने के बाद पेराई सत्र के दौरान होने वाली सामान्य सफाई में आने वाले व्यय को भी कम किया जा सकेगा। ओर इससे बैगास की बचत में भी वृद्धि के साथ रिकवरी में भी वृद्धि होगी, जिससे मिल को वित्तीय लाभ होगा। बता दें

कि शुगर मिल लगातार नये मुकाम स्थापित कर रही है, जिसमें गन्ने व चीनी की रिकवरी को लेकर इस सीजन में नए रिकार्ड बनाये गए हैं। इसी को लेकर शुगर मिल के अधिशासी अधिकारी द्वारा बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया


