
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

घरेलू एवं व्यावसायिक गैसों के दाम बढ़ाए जाने पर जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने आक्रोश जताया है इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन भी किया है कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं इससे आम जनता काफी त्रस्त है इसका खामियाजा आने वाले निकाय एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा आज गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसी एकत्रित हुए


यहां पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया साथ ही सरकार का पुतला भी आग के हवाले किया। जिला अध्यक्ष नेगी ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई ने लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं अब होली से पहले घरेलू व व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ाए जाने से आम जनता की जेब पर डाका डालने का सरकार काम कर रही है इस दौरान जिला अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ श्रीकांत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भरत सिंह रावत, वीर प्रताप सिंह, युद्धवीर सिंह रावत, भूपेंद्र सिंह टम्टा,उपेंद्र रावत, मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे,

वहीं भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल का कहना है कि कांग्रेस का कार्य केवल विरोध करना है, वर्तमान में सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हुईं है, यह एक सतत प्रक्रिया है कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप दे रही हे


