हरिद्वार के विकास भवन में वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, विकलांग पेंशन सहित कई योजनाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है,

हरिद्वार के विकास भवन में वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, विकलांग पेंशन सहित कई योजनाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है,

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

हरिद्वार मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने विकास भवन रोशनाबाद में सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ त्वरित गति से आम जन तक पहुंचाने की दृष्टि से लैपटॉप का वितरण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिन अधिकारियों को आज लैपटॉप प्रदान किये उनमें- संदीप चौधरी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, विकासखंड मुख्यालय-हरिद्वार, अंशुल राठी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकास खंड खानपुर, संध्या शर्मा सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड लक्सर, विनय सैनी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड रुड़की, सुनील रावत सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड नारसन, अरुण सैनी सहायक समाज कल्याण अधिकारी विकासखंड भगवानपुर प्रमुख हैं।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति, विकलांग पेंशन सहित कई योजनाओं का संचालन समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जाता है, जिसमें लोगों तक सरकार द्वारा संचालित की रही योजनाओं का लाभ पहुंचाने में समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।