सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -चम्पावत

विजुअल:दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार द्वारा संविधान को ताक पर रखकर CBI द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में AAP ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया मंगलवार कोआम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट के दिशानिर्देश पर केंद्र सरकार द्वारा संविधान का हनन कर दिल्ली सरकार में शिक्षामंत्री व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जी को गिरफ्तार करने के विरोध में चंपावत जिले के देवीधुरा मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया

!!आप नेता राजेश बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर गई है। पहले भी केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी को CBI द्वारा परेशान किया गया किंतु कोई भी आरोप सिद्ध नही हो सका। केंद्र की मोदी सरकार दिल्ली सरकार के कार्यो से घबराती नजर आ रही है। जिसके चलते लगातार दिल्ली सरकार को परेशान किया जा रहा है। दिल्ली की शिक्षा का डंका देश ही नही विदेश तक पहुच रहा है जिसके चलते केंद्र सरकार को कुछ सूझ नही पा रहा है। बिष्ट ने कहा हम भगत सिंह के अनुयायी है।

डरेंगे नही आखिरी दम तक केंद्र सरकार की विरोध की नीतियों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को छोड़ना ही पड़ेगा पुतला दहन कार्यक्रम में राहुल सती, राकेश बिष्ट, चंदन बिष्ट, मान सिंह अधिकारी व अन्य साथी सम्मलित रहें।