हरिद्वार के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर लक्सर पहुंचे

हरिद्वार के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर लक्सर पहुंचे

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -जसवीर सिंह

स्थान -लक्सर

खबर लक्सर से हैं हरिद्वार के सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर लक्सर पहुंचे जहां उन्होंने तहसील परिसर में स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। नरेंद्र सिंह कुंवर ने फायर उपकरणों के साथ ही सभी दस्तावेजों को बारीकी से चेक किया। नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि लक्सर में उनके विभाग का अपना फायर स्टेशन नहीं है।

तहसील परिसर में ही फायर स्टेशन बनाया गया है। आपातकाल में यहां से फायर की गाड़ी निकालने में भी परेशानी होती है। अभी फायर स्टेशन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है लेकिन जल्द ही यहां फायर स्टेशन स्थापित करने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि लक्षण क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में छोटी मोटी आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है इसलिए वो लोगों से अपील करते हैं

कि कहीं भी आग की घटना होते ही तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी जाए ताकि समय रहते इन घटनाओं पर काबू पाया जा सके।साथ ही उन्होंने बताया कि लक्सर फायर स्टेशन में वाहनों की कमी है जल्द ही नया वाहन खरीदने की कवायद भी शुरू की जाएगी।