मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -मुन्ना अंसारी

स्थान -लालकुआ

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।इस दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका

।इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव चन्द्रशेखर पाण्डेय ने कहा कि सीबीआई ने केन्द्र सरकार के दवाब में दिल्ली के डिप्टी सीएम के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है पिछले 6 महीने से सीबीआई जांच कर रही थे लेकिन सीबीआई टीम को कोई सबूत नही मिला उसके बावजूद मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है जो कि सब केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है जो कि बेहद निंदनीय है।

यदि जल्द से जल्द दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रिहा नही किया गया तो प्रदेश में उग्र आन्दोलन किया जायेगा ।इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लालकुआं के बुध बाजार प्रांगण में केंद्र सरकार का पुतला फूंका