
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर -संदीप कुमार

स्थान -रूड़की

रुड़की तहसील परिसर में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं के द्वारा तहसील परिसर मे शिवमंदिर को मल्टीस्टोरी पार्किंग के नाम पर खुर्दबुर्द करने का आरोप लगा विरोध जताया गया।आपको बता दें कि सोमवार को रुड़की तहसील परिसर में हिंदू जागरण मंच के दर्जनों कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जोध सिंह पुंडीर के नेतृत्व में तहसील परिसर स्थित जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।


कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रुड़की तहसील परिसर में स्थित शिव मंदिर को खुर्द बुर्द करके मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा रही है जिसको लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में खासा रोष है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में लगभग 150 वर्षों से शिव मंदिर बना हुआ है जिस स्थान पर प्रशासन द्वारा मल्टीस्टोरी पार्किंग के नाम पर मंदिर को खुर्दबुर्द किया जा रहा है जोकि निराधार है। पार्किंग के लिए तहसील परिसर में और भी भूमि पड़ी है जिस कारण हिंदू में खासा रोष है और हिंदू जागरण मंच का कड़ा विरोध करता है। बजरंग दल के नेता शिवप्रसाद त्यागी ने कहा कि हिंदू संगठन के लोग इसका कड़ा विरोध करते हैं। अगर शासन प्रशासन के द्वारा इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन किया जाएगा इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

वही इस बाबत जॉइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने कहा कि कुछ लोग ऐसी बातें फैला रहे हैं कि मंदिर को खुर्द बुर्द करके मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जा रही है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने साफ किया कि जो भी प्रस्ताव पास किए गए हैं वह सब के हित के लिए किए गए हैं। एचआरडीए के माध्यम से तहसील परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा रही है साथ ही साथ प्रांगण में शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।


