अधिवक्ताओं में जिलाधिकारी के खिलाफ रोष

अधिवक्ताओं में जिलाधिकारी के खिलाफ रोष

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -दीपक चौहान

स्थान -जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में अपनी मांगो को लेकर पिछले एक पख़वाड़े से हड़ताल पर चल रहे नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट,तहसीलदार कोर्ट एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार कर नारेबाजी कर डीएम के पुतला की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाल कर दाह संस्कार कियाआपको बता दें कि पिछले लगभग एक पखवाड़े से जसपुर व काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ने दाखिल-खारिज अपील एसडीएम कोर्ट में ही सुनवाई आदि की मांग की थी

उसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल को मिलने का समय नहीं दिया गयाजिसके चलते अधिवक्ता उन्हें पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर रखा है। नाराज अधिवक्ताओं का गुस्सा आज सातवें आसमान पर जा पहुंचा अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट, सब रजिस्ट्रार कार्यालय का बहिष्कार कर नारेबाजी की। तथा स्थानीय बार कार्यालय से डीएम के पुतले की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली जो लकड़ी मंडी, मेन बाजार से होते हुए सुभाष चौक पहुंची जहां अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए डीएम के पुतले का दाह संस्कार किया वंही जसपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की मांग है कि दाखिल-खारिज अपील एसडीएम कोर्ट में ही सुनवाई की मांग कर रहे हें ।उन्होंने कहा के 210 एलआर एक्ट के मामलों की फाइले डीएम कोर्ट में स्थानांतरित कर दी गई हैं। जिससे वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

अधिवक्ता हमेशा न्याय प्रकिया में विधिपूर्वक वादकारियों को न्याय दिलाता है। काशीपुर व जसपुर के जनमानस के साथ विधिक अन्याय करना सुलब व सस्ते न्याय के नारे को धूमिल करता है।साथ ही उन्हीने ने चेतावनी दी कि अगर जल्दी ही उक्त मांगें नहीं मंगी गई तो पूरे उत्तराखण्ड राज्य में उग्र आन्दोलन होगा