लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम द्वारा करी गई विकास कार्यों की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी

लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए सीएम द्वारा करी गई विकास कार्यों की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करी गई विभिन्न विकास योजनाओं की घोषणा और लोकार्पण के लिए सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा के निर्देश पर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मीना बाजार चौराहे में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई

सीएम धामी को धन्यवाद दिया भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने कहा सीएम धामी ने अपनी विधानसभा चंपावत के अलावा लोहाघाट विधानसभा के विकास के लिए भी कई विकास योजनाओं का लोकार्पण किया है मेहरा ने बताया सीएम के आदेश पर लोहाघाट क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे में लाने के लिए पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, राफ्टिंग, वोटिंग का हब बनाया जा रहा है इसके अलावा सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर बनाने की घोषणा के अलावा राजकीय पॉलिटेक्निक में दो करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय भवन का निर्माण ,सड़क विहीन क्षेत्र में सड़कों के निर्माण आदि कई योजनाओ का लोकार्पण किया मेहरा ने कहा सीएम धामी का उद्देश्य पूरे चंपावत जिले को प्रदेश में मॉडल जिला बनाना है

जिस पर कार्य काफी तेजी से चल रहा है जिसके लिए लोहाघाट वासी सीएम धामी को धन्यवाद देते हैं इस मौके पर सतीश पांडे ,सतीश खर्कवाल, गिरीश कुंवर, दीप चतुर्वेदी, दीपक ओली, भुवन बहादुर, दीपक शाह चंद्रशेखर बगोली ,विमल मेहता, कैलाश पांडे, मोहन पाटनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे